Search

 
 
 

मुजफ्फरनगर के स्कूल में बच्चे की पिटाई के पीछे भाजपा की नफरत की राजनीति: कांग्रेस

 
New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक स्कूल में एक बच्चे की कथित पिटाई की घटना भारतीय जनता पार्टी की नफरत वाली राजनीति का नतीजा है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं देश की छवि को खराब करती हैं. खड़गे ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की, ताकि कोई भी इसे दोहराने का दुस्साहस नहीं करे.                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस घटना की कई राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है

सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में कथित तौर पर दिखाया गया है कि मुजफ्फरनगर में एक शिक्षिका कक्षा दो के अपने विद्यार्थियों को एक मुस्लिम बच्चे को थप्पड़ मारने के लिए कह रही हैं और पीड़ित छात्र के समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही हैं. इस घटना की कई राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है. खड़गे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट कहा, उत्तर प्रदेश के एक स्कूल में जिस तरह एक अध्यापिका ने धार्मिक भेदभाव कर एक बच्चे को दूसरे बच्चे से पिटवाया है, वो भाजपा-आरएसएस की नफरत भरी राजनीति का विचलित कर देने वाला परिणाम है. ऐसी घटनाएं हमारी वैश्विक छवि पर कालिख पोत देती हैं. यह संविधान के खिलाफ है.

शिक्षिका की पहचान तृप्ति त्यागी के रूप में हुई है

उन्होंने एक अन्य घटना का हवाला दिया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने 31 जुलाई को महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. शुक्रवार को सामने आये वीडियो में दिखाया गया है कि शिक्षिका खुब्बापुर गांव के एक निजी स्कूल के कक्षा दो के विद्यार्थियों को एक बच्चे को कथित तौर पर मारने के लिए कह रही हैं. शिक्षिका की पहचान तृप्ति त्यागी के रूप में हुई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि विद्यालय जैसी जगह को नफरत का बाजार बनाया जा रहा है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है, जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है. बच्चे भारत का भविष्य हैं-उनको नफरत नहीं, हम सबको मिलकर मोहब्बत सिखानी है. प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी घटना की निंदा की है

क्या प्रधानमंत्री मोदी सार्वजनिक रूप से इसकी निंदा करेंगे

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी सार्वजनिक रूप से इसकी निंदा करेंगे और शिक्षिका पर मुकदमा चलाया जायेगा या नफरत की संस्कृति को फैलने दिया जाएगा. घटना पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी रविशंकर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "वायरल वीडियो की जांच की गयी. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि स्कूल का काम पूरा नहीं करने पर बच्चे की पिटाई की गई. वीडियो में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी भी सुनी जा सकती है. हम मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जायेगी.’’ बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने कहा कि छात्रों के अलावा वीडियो में दो और लोग भी नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक शिक्षक है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, दोनों व्यक्तियों के खिलाफ और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही