Search

 
 
 

केके वर्मा के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

 
Ranchi : भाजपा युवा मोर्चा ने रांची में उर्जा संचरण निगम के एमडी केके वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया और डाेरंडा के कुसई चौक में पुतला फूंका. युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रोमित सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं. केके वर्मा जेएमएम का एजेंट बनकर बाबूलाल मरांडी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. इस तरह के अधिकारी भ्रष्टाचार में लगे रहते हैं और अपनी गलती छिपाने के लिए चोरी के बाद सीनाजोरी करते हैं. लेकिन भाजपा राज्य में होने वाली हर गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी. ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाने का भी काम किया जाएगा. वहीं रोमित नारायण ने कहा कि केके वर्मा को तुरंत बाबूलाल मरांडी से माफी मांगनी होगी, नहीं तो जोरदार आंदोलन होगा. प्रदर्शन में सुबोध सिंह गुड्डू, अमित सिंह, शशांक राज, शोभा यादव, वरुण साहू, संजय पोद्दार, पवन पासवान, पूजा सिंह, रोहित शारदा समेत कई नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – बालू">https://lagatar.in/woman-shot-by-sand-mafia-incident-in-banka-bihar/">बालू

माफिया ने महिला को मारी गोली, बिहार के बांका की घटना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही