Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा की प्रमंडलीय बैठक, महाजनसंपर्क अभियान की हुई समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड के पांचों प्रमंडल में भाजपा ने आज शनिवार को प्रमंडलीय बैठक बुलायी. जिसमें पिछले 1 महीने तक चले महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की गयी. महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित हुए कार्यक्रमों में किस मंडल और किस जिले में अच्छा काम किया और किसका परफॉर्मेंस खराब रहा, इसकी समीक्षा हुई. छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक रांची के चिरौंदी में आशीर्वाद बैंक्विट हॉल में हुई. जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद संजय सेठ, सुदर्शन भगत विधायक सीपी सिंह, समरी लाल समेत कई प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, 2019 के प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री शामिल हुए. (पढ़ें, CA">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-ca-neeraj-mittal-ram-prakash-and-tara-chand-again-for-3-days/">CA

नीरज मित्तल, राम प्रकाश और तारा चंद से दोबारा 3 दिनों तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी इजाजत)

चार प्रमंडलों में इन लोगों ने बैठक को किया संबोधित 

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक हजारीबाग में हुई, जिसे प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने संबोधित किया. संथाल परगना की बैठक दुमका में हुई, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने संबोधित किया. पलामू प्रमंडल की बैठक मेदनीनगर में हुई, जिसमें प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने हिस्सा लिया. कोल्हान प्रमंडल की बैठक जमशेदपुर में हुई, जिसे प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : सम्राट">https://lagatar.in/patna-samrat-chaudhary-taunted-rahul-tejasvi-and-lalan-told-pappu-appu-and-jhappu/">सम्राट

चौधरी ने राहुल, तेजस्वी और ललन सिंह पर कसा तंज, पप्पू, अप्पू और झप्पू बताया
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही