Search

 
 
 

बंगाल में बीजेपी का संकल्प पत्र, CAA, नौकरियों में महिलाओं 33 फीसदी आरक्षण, 3 एम्स का वादा

 
Kolkata: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी कर दिया है. बीजेपी की ओर से कहा गया है इस घोषणा पत्र में उसने समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा है. बीजेपी के घोषणा पत्र जारी करने से पहले अमित शाह ने कहा कि बंगाल में पहली कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश में सीएए कानून लागू करेंगे. मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को पांच साल तक DBT से 10 हजार रुपया प्रतिवर्ष दिया जाएगा. हमने तय किया है कि पहले ही कैबिनेट के अंदर बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंच पाए. हमने तय किया है कि व्यक्ति क्या, परिंदा भी पर न मार पाए, इस तरह की सीमा सुरक्षा की व्यवस्था हम करेंगे. इसे भी पढ़ें- RTI">https://lagatar.in/rti-activist-rajesh-mishra-to-file-pil-for-cbi-probe-advocate-rajeev-kumar/40393/">RTI

एक्टिविस्ट राजेश मिश्रा प्रकरण में CBI जांच के लिए PIL डालेंगे अधिवक्ता राजीव कुमार
इसके अलावा बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है. साथ ही बंगाल में तीन नए एम्स खोलने की भी बात कही गई है. बीजेपी के घोषणा पत्र में लड़कियों की शिक्षा मुफ्त करने की भी बात कही गई है. इसे भी पढ़ें- PLFI">https://lagatar.in/a-naxalite-arrested-with-weapons-from-khunti/40389/">PLFI

उग्रवादी लाका पाहन के दस्ते और पुलिस के बीच मुठभेड़,हथियार के साथ एक उग्रवादी गिरफ्तार
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही