Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार विधानसभा में बीजेपी का हंगामा, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट

Patna: बिहार विधानसभा में बीजेपी ने तमिलनाडु में बिहारी मजदूर की हत्या और उनकी पिटाई का मामला उठाया. सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दर्जन भर बिहारी मजदूरों की तमिलनाडु में हत्या कर दी गई है. सदन में इस पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन डिप्टी सीएम और सीएम मौजूद नहीं हैं. कोई मंत्री बोलने को तैयार नहीं है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाएं और पीड़ितों को तमिलनाडु से वापस बुलाएं. और उन्हें बिहार में ही रोजगार दें. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी नेता प्रतिपक्ष ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी चार्टर प्लेन से तमिलनाडु गए और वहां के सीएम के जन्मदिन में शामिल हुए. जश्न मना रहे थे. उसी समय हत्या हो रही थी. उनको पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करनी चाहिए थी लेकिन तेजस्वी मिलने नहीं गए. इस मामले को लेकर विपक्ष ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट किया.

नीतीश कुमार ने किया ट्वीट

वहीं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है. उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया है. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-six-day-training-of-national-urban-livelihood-mission-started/">चाईबासा

: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का छह दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही