Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा में साहिबगंज घटना पर भाजपा का हंगामा, वेल तक पहुंचे विधायक

Advertisement
Advertisement
  • स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है
Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन साहिबगंज में गंगा नदी में हुए हादसे का मामला भाजपा विधायक बिरंची नारायण, अनंत ओझा ने उठाया. इस मामले को लेकर भाजपा विधायक वेल तक पहुंचे.  बाबबूलाल मरांडी ने कहा, वहां लंबे समय से अवैध तस्करी चल रहा. सीबीआई जांच के साथ DC-SP पर केस हो. DC - SP को तत्काल निलंबित की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने हंगामा किया. कहा कि हादसे में मारे गये परिवार को मुआवजा मिले. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, पूरे मामले की जानकारी लेकर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे. मामले को लेकर भाजपा के सभी विधायक वेल तक पहुंच कर हंगामा कर रहे हैं. भाजपा विधायक नारा लगा रहे हैं, गली गली में शोर है, हेमंत सोरेन सरकार को चोर है.

कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित

स्पीकर ने कहा, सरकार ने संज्ञान लिया है. भाजपा विधायकों के लगातार विरोध को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है.

पीड़ित परिवारों के लिए सरकार से मुआवजा की मांग

बिरंची नारायण ने कहा, सरकार मुआवजा दे. अनंत ओझा ने कहा, साहेबगंज से मोतिहारी तक फेरी सेवा चलती है. रात में ओवरलोड ट्रकों से लदा जहाज़ डूब गया. इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध तस्करी चलती है. लोबिन हेंब्रम ने कहा, मैं शुरू से बोल रहा हूं इलाके में अवैध तरीके से पत्थर चिप्स की चोरी हो रही है. इससे सरकार को रेवेन्यू का भी नुकसान हो रहा है. जेएमएम विधायक ने भी पीड़ित परिवारों के लिए सरकार से मुआवजा की मांग की है.

पत्थर और चिप्स की तस्करी होती है- बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा, उन्होंने जुलाई 2021 में झारखंड और बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था कि कभी भी यहां हादसा हो सकता है. उन्होंने कहा, जहां घटना हुई है, वहां गरम घाट है. यहीं से इलीगल तरीके से पत्थर और चिप्स की तस्करी होती है. बाबूलाल ने कहा, मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. DC-SP पर केस होना चाहिए, क्योंकि दोनों इस अवैध तस्करी में संलिप्त हैं.

दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे- आलमगीर आलम

भाजपा विधायकों की लगातार विरोध को देखते हुए स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री से जबाव देने को कहा.  आलमगीर आलम ने कहा, साहिबगंज में फेरी घाट है, जहां हर 2 साल बिहार सरकार और 2 साल झारखंड सरकार से मालवाहक जहाजों का आना-जाना संचालित होता है. घटना काफी दुर्भाग्य वाली है. उन्होंने सदन में कहा है कि वे पूरे मामले की जानकारी देंगे और दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे.

मालवाहक जहाज के पलटने से 9 हाईवा डूब गए

बता दें कि गुरुवार देर रात साहिबगंज में गंगा नदी में एक मालवाहक जहाज के पलटने से 9 हाईवा डूब गए. इसमें कई लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है. यह हादसा तब हुई, जब अंतरराज्यीय फेरी सेवा साहिबगंज और मनिहारी के बीच चलने वाला मालवाहक जहाज डूब गया है इसे भी पढ़ें – चुनावी">https://lagatar.in/speculation-of-election-strategist-prashant-kishor-working-for-congress-in-gujarat-assembly-elections/">चुनावी

रणनीतिकार प्रशांत किशोर के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करने की अटकलें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही