Ranchi : भाजपा 11 अप्रैल मंगलवार काे सचिवालय घेराव करने वाली है. इसके लिए से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहले प्रभात तारा मैदान में जुटान होगा. फिर वहां से जुलूस की शक्ल में सचिवालय का घेराव करने निकलेंगे. ऐसे में रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सचिवालय की ओर जाने से रोकने के लिए प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग की गयी है. जिसका जायजा लेने डीआईजी अनूप बिरथरे, डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल समेत अन्य वरीय अधिकारी सोमवार को पहुंचे. उन्होंने विभिन्न विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया. डीसी ने बताया कि विधि व्यवस्था सामान्य रहे और ट्राफिक में कोई बाधा उत्पन्न ना हो. इसको लेकर संस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है. वहीं रांची एसएसपी ने बताया कि प्रदर्शन के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. (पढ़ें, उफ्फ">https://lagatar.in/uff-summer-the-mercury-will-cross-40-in-april-itself-7-years-record-can-be-broken/">उफ्फ
गर्मी..अप्रैल में ही 40 के पार जायेगा पारा! टूट सकता है 7 साल का रिकॉर्ड)
में बीते 9 दिनों में 4 बार हुई दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प
दो उग्रवादी व दो अपराधियों पर लगा CCA [wpse_comments_template]
गर्मी..अप्रैल में ही 40 के पार जायेगा पारा! टूट सकता है 7 साल का रिकॉर्ड)
शहर में की गयी है अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती
पुलिस-प्रशासन का पूरा प्रयास है कि राज्यभर से जुटे भाजपा समर्थकों काे प्रभात तारा मैदान में ही रोक दिया जाये. इसके लिए मैदान के चाराें ओर 500 अतिरिक्त जवानाें काे तैनात किया जायेगा. आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हाे, इसके लिए शहर में 20 इंस्पेक्टर और 250 दाराेगा के अलावा 1500 अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/violent-clashes-between-two-communities-have-occurred-4-times-in-last-9-days-in-jharkhand/">झारखंडमें बीते 9 दिनों में 4 बार हुई दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प
सुरक्षा में चूक न हाे, इसका विशेष ध्यान रखा गया है
सुरक्षा व्यवस्था में कहीं किसी प्रकार की चूक ना हाे, इसका भी खास ख्याल रखा गया है. यही वजह है कि शहर काे अलग-अलग जाेन में बांटकर पुलिसकर्मियों काे तैनात करने का प्लान तैयार किया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से सीएम आवास और प्रोजेक्ट बिल्डिंग पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है. वहीं राजभवन के समीप भी अतिरिक्त पुलिस के जवानाें काी तैनाती की जायेगी. एहतियात के ताैर पर अलबर्ट एक्का चाैक और अरगाेड़ा चाैक समेत अन्य जगहाें पर भी पुलिस जवान तैनात किये जायेंगे. इसे भी पढ़ें : चतरा:">https://lagatar.in/chatra-cca-on-two-militants-and-two-criminals/">चतरा:दो उग्रवादी व दो अपराधियों पर लगा CCA [wpse_comments_template]
Leave a Comment