Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

17 सितंबर से भाजपा का सेवा पखवाड़ा, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में लगेगी मोदी पर प्रदर्शनी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से भाजपा का सेवा पखवाड़ा शुरू हो रहा है. इसके तहत शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश इसका उद्घाटन करेंगे. 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में भाजपा सभी जिला, मंडल और बूथों में जनसेवा के कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. 15 तरह के सेवा कार्यक्रमों के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से 45 नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-two-30-kg-ied-bombs-recovered-from-vishnugarh-forest/">हजारीबाग:

विष्णुगढ़ के जंगल से 30 किलो के दो IED बम बरामद

सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर

सेवा पखवाड़ा भाजपा सभी जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी. नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा औऱ दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग और उपकरणों का वितरण किया जाएगा. कोविड टीकाकरण केंद्रों पर भी सेवा कार्य किया जाएगा. सभी जिलों के बूथों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम और सभी मंडलों में दो दिन का स्वच्छता अभियान और जल ही जीवन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें–भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-said-today-highest-unemployment-in-the-country-in-45-years/">भारत

जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी बोले, आज देश में 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए भी जागरूकता अभियान चलेगा. टीबी मरीजों के लिए भोजन और आजीविका संबंधी कार्य किये जाएंगे. सभी जिलों में विविधता में एकता का उत्सव मनाया जाएगा. मोदी@20पुस्तक का विमोचन होगा. धूमधाम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी. प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवियों का सम्मेलन होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामना पत्र भेजे जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही