Ranchi : मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन घेराव कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को काला दिवस मनाया. प्रदेश से मंडल स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला और काली पट्टी बांधकर लाठीचार्ज की घटना का विरोध जताया. देर शाम महानगर भाजपा ने रांची के हरमू चौक से मौन जुलूस निकाला. माथे और मुंह पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के कार्यकर्ता हरमू चौक पर जमा हुए. यहां मुख्यमंत्री के सांकेतिक पुतले की शवयात्रा निकाली गई. अरगोड़ा चौक पर जाकर पुतला दहन किया गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/bjp-putla2_77.jpg"
alt="" width="1280" height="960" />
शाह बताएं, क्या निशिकांत को बताकर काम करते हैं लोकपाल और चुनाव आयोग : सुप्रियो भट्टाचार्य [wpse_comments_template]
alt="" width="1280" height="960" />
सरकार की इस बर्बरता का जवाब उसे मिलेगा
महानगर भाजपा के अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि सरकार के इशारे पर कल लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया. पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लाठी डंडे, आंसू गैस, रबर की गोली, पानी की बोतल, ईंट- पत्थर निहत्थे कार्यकर्ताओं पर फेंककर उन्हें रोकना चाहा. दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट रही है. सरकार की इस बर्बरता का जवाब उसे मिलेगा. इसे भी पढ़ें – अमित">https://lagatar.in/tell-amit-shah-does-lokpal-and-election-commission-work-by-informing-nishikant-supriyo-bhattacharya/">अमितशाह बताएं, क्या निशिकांत को बताकर काम करते हैं लोकपाल और चुनाव आयोग : सुप्रियो भट्टाचार्य [wpse_comments_template]
Leave a Comment