Search

किसानों के समर्थन में बीजेपी का धरना-प्रदर्शन नौटंकी : मदन राम झामुमो नेता

Dhanbad: झरिया विधानसभा अंतर्गत झामुमो नेता मदन राम के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को बैठक की गई. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को किए गये धरना-प्रदर्शन को नौटंकी बताया गया है. बैठक में शामिल झामुमो नेता मदन राम ने बताया कि आज झारखण्ड में किसानों के हित में जैसा काम हो रहा, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. पहली बार बंपर धान अधिप्राप्ति हुई और मानसून के प्रवेश से पहले बीज बांटा गया है. उन्होंने कहा कि देशभर के किसान दिल्ली में सात माह से आंदोलन कर रहे हैं और उनमें से 700 से अधिक किसान अपने प्राण गंवा चुके हैं. बावजूद इसके दिखावा करने वाली बीजेपी के शीर्ष नेताओं को किसानों के हित की चिंता नहीं है. लेकिन जब झारखंड जैसे प्रदेश में सरकार किसानों से बंपर धान की खरीद के साथ मानसून के प्रवेश से पहले किसानों को बीज उपलब्ध करा रही है, तो ये भाजपा को रास नहीं आ रहा है. इसे भी पढ़ें-बुर्जुगों">https://lagatar.in/government-determined-to-remove-health-related-problems-of-elders-investigation-camp-will-be-organized-banna/91405/">बुर्जुगों

के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों दूर करने के लिए सरकार संकल्पित, लगाया जाएगा जांच शिविर:बन्ना

‘केंद्र सरकार किसानों की हितैशी है, तो कृषि कानून को वापस ले’

उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत की सरकार में ही किसानों को ऋण माफी कर बड़ी राहत भी पहुंचायी गयी है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में जिस तरह पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, महंगाई चरम पर है, लेकिन इस मुद्दे पर भाजपा के नेताओं द्वारा कुछ नहीं कहा जा रहा. केवल इन मुद्दों से जनता को भटकाने की कोशिश भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा को किसानों के हित की अगर इतनी ही चिंता है, तो देशभर में आंदोलनरत किसानों की मांग को पूरा करना चाहिए और तीनों कृषि कानून को अविलंब वापस लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें-ई-रोल">https://lagatar.in/ranchi-dc-reviews-e-roll-management-garuda-app-evm-grievance-monitoring/91391/">ई-रोल

मैनेजमेंट, गरुड़ ऐप, ईवीएम, ग्रीवेंस मॉनिटरिंग की रांची DC ने की समीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//