Search

 
 
 

भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन

Ranchi : बैठक स्थल (हवेली बैंक्वेट हॉल) पर पूरी तैयारी कर ली गई है. वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले नेताओं और पदाधिकारियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और उन्हें गमछा पहनाकर स्वागत किया जा रहा है.
 
बैठक की तैयारियां जारी

Ranchi :  झारखंड भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को रांची में शुरू हो रही है. रिंग रोड, सुकुरहुटू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में यह बैठक आयोजित की गई है. बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे.

 

Uploaded Image

जिलाध्यक्षों के साथ होगी पहली बैठक

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी. सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से कार्यसमिति की मुख्य बैठक शुरू होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्घाटन भाषण देंगे.

 

बैठक स्थल पर चल रही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

बैठक स्थल (हवेली बैंक्वेट हॉल) पर पूरी तैयारी कर ली गई है. वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले नेताओं और पदाधिकारियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और उन्हें गमछा पहनाकर स्वागत किया जा रहा है.

 

प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने  कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार से जनता परेशान है. इस बैठक में राज्य को बेहतर नेतृत्व देने और लोकतंत्र बचाने के लिए कई अहम फैसले लिए जाएंगे. (झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही