Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

Ranchi : भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत रांची में पार्टी का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन हुआ. इसमें पार्टी के सभी 7 मोर्चों के कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे ने कहा कि वास्तव में विकास क्या होता है, भारत वासियों ने यह पिछले 9 वर्षो में देखा है. झारखंड में भी विकास लोगों ने तब देखा, जब यहां डबल इंजन की सरकार थी. हेमंत सोरेन सरकार की भ्रष्टाचार की चर्चा महाराष्ट्र में भी होती है.

हर घर को लाभ पहुंचाया है- सीपी सिंह

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि 9 साल में पीएम मोदी ने विकास की योजनाओं से हर घर को लाभ पहुंचाया है. महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि हमें 20 से 30 जून तक घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना है. इस अभियान में मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपनी तैयारी दुरुस्त कर लें. सम्मेलन में गणेश मिश्रा, आरती सिंह, आरती कुजुर, वरूण साहु, रमेश सिंह,शोभा यादव, संजय जायसवाल समेत कई नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-three-electricity-officers-honored-for-doing-better-work/">रांचीः

बेहतर कार्य करने वाले तीन बिजली अफसर हुए सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही