Search

 
 
 

चतरा से भाजपा की जीत तय, फिर पीएम बनेंगे मोदी : पंकज सिंह

 
Latehar: भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा की जीत पक्की है. उन्होने कहा कि यह जीत भारी अंतर से होगी. पंकज सिंह चतरा में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के नामांकन प्रपत्र दाखिल होने के बाद लातेहार लौट कर शुभम संदेश से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस बार चतरा से जीत की हैट्रिक लगायेगी. पूरे देश में नरेंद्र मोदी और भाजपा की लहर चल रही है और इस लहर में इंडी गठबंधन के दल उड़ जायेंगे. नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेगें और देश में फिर से विकास कार्य तेज गति से चलेगें. सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा ही नहीं है, जिसे ले कर वे जनता के पास जा कर वोट मांग सकें. महागठबंधन के दलों में आपस में ही फूट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने चहुमुंखी विकास किया है. समाज के हर वर्ग के लिए योजनायें तैयार चलायी गयी है. महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा को ले कर कार्यक्रम चलाये गये हैं. चाहे किसी भी धर्म की हो महिलाओं का विश्वास भाजपा व नरेंद्र मोदी पर बढ़ा है. श्री सिंह ने चतरा में भी आयोजन कार्यक्रम को संबोधित किया और भाजपा की जीत को पक्की बतायी. इसे भी पढ़ें-आरक्षण">https://lagatar.in/reservation-is-under-threat-support-congress-jp-bhai-patel/">आरक्षण

पर मंडरा रहा खतरा, कांग्रेस का दें साथ : जेपी भाई पटेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही