Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कदम-कदम पर बदलती है भाजपा की बात व चाल : कल्पना सोरेन

चिनियां के आईटीआई मैदान में इंडिया गठबंधन की चुनावी जनसभा Garhwa: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा की बात और भाजपा की चाल कदम-कदम पर बदलती रहती है. झूठे सपने दिखलाकर भाजपा सत्ता में बने रहना चाहती है. उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि सभी लोग वोट की चोट कर भाजपा की चाल को ठीक कर दें. आगामी 13 मई को पलामू लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुइयां को लालटेन छाप पर वोट देकर पलामू की आवाज को बुलंद करें. कल्पना सोरेन शनिवार को जिले के चिनियां प्रखंड के चिरका स्थित आईटीआई के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थी. लोगों ने कल्पना सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन को जितायें. यदि लोकतंत्र नहीं बचेगा तो हम सभी का अधिकार लूट जाएगा. दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने जिन उद्देश्यों के लिए झारखंड राज्य को अलग कराया था, उनके सपनों को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरा कर रहे थे. हेमंत सोरेन ने केंद्र से अपने राज्य का बकाया पैसा एक लाख 36 हजार करोड़ मांगा तो केंद्र सरकार को तकलीफ हो गई. उस पैसे से पूरे झारखंड का, राज्य की एक-एक जनता का विकास होता. हेमंत सोरेन द्वारा किये जा रहे बेहतर कार्यां से घबराकर उन्हें जेल में बंद कर दिया. कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड गरीब नहीं है. यहां धरती के नीचे अथाह खजाना है. झारखंड के इसी खजाने पर केंद्र की गिद्ध नजर लगी हुई है. केंद्र सरकार झारखंड को लूटने के लिए हर हथकंडा अपना रही है. उन्होंने कहा भाजपा के लोग अपने काम करेंगे नहीं और दूसरे के कामों का श्रेय लेने की होड़ मचाये रखते हैं. अभी वक्त है सभी लोग एकजुट होकर केंद्र सरकार को सबक सिखायें. इसे भी पढ़ें-केजरीवाल">https://lagatar.in/on-kejriwals-statement-amit-shah-said-the-opposition-does-not-need-to-be-happy-pm-modi-will-continue-to-lead-the-country/">केजरीवाल

के बयान पर अमित शाह ने कहा, विपक्ष को खुश होने की जरूरत नहीं, पीएम मोदी देश का नेतृत्व करते रहेंगे…

तानाशाही ताकतों को उखाड़ फेंके : मिथिलेश ठाकुर

वहीं गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि तानाशाही ताकतों को उखाड़ फेंके. लोकतंत्र एवं संविधान का अपमान करने वालों को सबक सिखायें. यह लड़ाई झारखंड की आन, बान और शान की लड़ाई है. राज्य की स्मिता बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुइयां को वोट देकर दिल्ली पहुंचायें. उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन घर परिवार को संभालने वाली महिला थी. केंद्र सरकार ने झारखंड की आवाज को दबाने के लिए हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया, तब ये झारखंड की आवाज बनकर राज्य की स्मिता बचाने के लिए सामने आयीं. तीन महीने से भी कम समय में केंद्र सरकार की अन्याय के खिलाफ पूरे देश में छा गई. पलामू की बेटी ममता भुईयां को आशीर्वाद देकर अपने हक, अधिकार की आवाज को बुलंद करें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-11-at-17.27.43_5421c000-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद

मौके पर प्रत्याशी ममता भुइयां, डॉ यासिन अंसारी, जेपी मिंज, शंभू राम, राजकिशोर यादव, सत्यनारायण यादव, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबेदुल्लाह हक अंसारी, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू सिंह खरवार, दीपमाला आदि ने विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने किया. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, राजद जिलाध्यक्ष सूरज सिंह, माले नेत्री सुषमा मेहता, जिप अध्यक्ष शांति देवी, चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, करीब अंसारी, गुलाब सिंह, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/93-candidates-from-jharkhand-in-sixth-phase-lok-sabha-elections-see-the-list-candidates/">लोकसभा

चुनाव के छठे चरण में झारखंड से 93 प्रत्याशी, देखें प्रत्याशियों की सूची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही