Search

सिमडेगा में बीजेपी की कार्यशाला, बूथ जीतो, चुनाव जीतो का दिया गया मंत्र

Simdega: जिला भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया. इसमें सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान की टोली और अल्पकालीन विस्तारक की टोलियों ने भाग लिया. मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दक्षिणी छोटानागपुर की प्रभारी सुनीता सिंह ने कहा की कार्यकर्ता कमर कस लें, लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें, उन्होंने बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मंत्र दिया. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. वहीं जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही मजबूत बनी है, और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बना सकी है. पुनः कार्यकर्ता उस इतिहास को दोहराने को तैयार रहें, कार्यकर्ता बूथ तक पहुंच कर पार्टी को मजबूत करें.   --------

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp