Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजयुमो नेता स्व. सूरज के गम में उसकी दादी रामसवारी देवी का निधन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : हरहरगुट्टू के रहने वाले भाजयुमो नेता स्व. सूरज कुमार की दादी राम सवारी देवी का शुक्रवार की तड़के घर पर ही निधन हो गया. 102 वर्षीय राम सवारी देवी इकलौते पोते सूरज कुमार की मौत से काफी मर्माहत थी. सूरज के पिता विजय कुमार ने बताया कि सूरज की मौत के बाद से मां ने खाना-पीना छोड़ दिया था. काफी वृद्ध होने के कारण हमेशा बेड पर ही रहती थी. सूरज की मौत ने उन्हें झकझोर दिया था. आज दोपहर 12:00 बजे बिष्टुपुर स्थित पर्वती बर्निंग घाट पर उनका दाह संस्कार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/selling-in-the-stock-market-sensex-opened-with-a-loss-of-246-points-titans-shares-fell-3-point-54-percent/">शेयर

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 246 अंक टूटकर खुला, टाइटन के शेयर 3.54 फीसदी लुढ़के
विजय कुमार ने बताया कि सूरज की मौत से राम सवारी देवी काफी दुखी थी. जानकारी हो कि भाजयुमो नेता सूरज कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. सात दिसंबर को गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार को टीएमएच में भर्ती कराया गया था. वहां 9 दिसंबर को उसकी मौत हो गई. इस घटना की जानकारी सूरज की दादी राम सवारी देवी को होने के बाद वह काफी दुखी रहने लगीं और खाना-पीना छोड़ दिया था. बेड पर ही पड़ी रहती थी. विजय कुमार ने बताया कि वह हमेशा अपने पोते को देखने की जिद करती थी. उन्हें बताया गया था कि सूरज का इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही