Search

भाजयुमो ने खेल दिवस पर सोनारी जॉगर्स पार्क क्रिकेट प्रतियोगिता का किया आयोजन

Jamshedpur : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजायुमो) सोनारी मंडल के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने खेल दिवस पर जॉगर्स पार्क सोनारी में मंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. इसमें मानगो, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा सीतारामडेरा मंडल की टीमों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोनारी और सीतारामडेरा मंडल के बीच खेला गया. सोनारी की टीम ने 10 ओवर में 75 रन बनाए. सीतारामडेरा की टीम 75 रनों का पीछा करते हुए 47 रन पर ऑलआउट हो गई. इस मैच में सोनारी की टीम विजेता ओ१र सीतारामडेरा की टीम उपविजेता बनी. मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला महामंत्री राकेश सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रशांत पोद्दार, पिंटू कुमार, शाह राम, महानंद, दिपाल विश्वास सुशील पांडे, उमेश शाह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//