Search

 
 
 

भाजयुमो ने बाइक यात्रा निकाली, मोदी सरकार की उपलब्धियों के पर्चे बांटे

 
Ranchi :  भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने आज शनिवार को राज्य के सभी 513 मंडलों में मोटरसाइकिल यात्रा निकाली और अपने-अपने क्षेत्र में घूमकर जनसंपर्क किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया और पर्चे बांटे. रांची में मोर्चा की ओर से डीएवी कपिलदेव स्कूल के पास स्थित चिल्ड्रेंस पार्क से बाइक यात्रा निकाली गयी, जिसमें मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात, हरमू मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, हरमू मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल कुमार, महामंत्री नितिन गुप्ता, आकाश यादव सोनू, पिंटू पासवान और रौशन कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए. सूर्य प्रभात ने कहा कि बाइक यात्रा के जरिये मोर्चा घर-घर मोदी सरकार की उपलब्धियां लेकर जा रही है. हमने संकल्प लिया है कि 2024 में तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. [caption id="attachment_707256" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-10-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मोदी सरकार की उपलब्धियों के पर्चे बांटे[/caption] इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/uttar-pradesh-bus-going-to-haridwar-stuck-in-river-passengers-being-rescued-by-jcb/">उत्तर

प्रदेश: नदी में फंसी हरिद्वार जा रही बस, यात्रियों का JCB के जरिये किया जा रहा रेस्क्यू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही