Search

भाजयुमो राज्य के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर संघर्ष करता रहेगाः शशांक राज

Ranchi: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है....और हेमन्त सरकार ने राज्य के नौजवानों के समय को बर्बाद करने एवं छलने का काम किया है. राज्य सरकार बार-बार जेएसएससी के वार्षिक कैलेंडर जारी करने के बावजूद, निकम्मी राज्य सरकार सही तरीके से परीक्षा आयोजित करने में पूरी तरह विफल रही है. वे बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार के निकम्मेपन का आलम यह है कि नियुक्ति परीक्षाओं के वार्षिक कैलेंडर के नाम पर राज्य के युवाओं को बड़े सुहावने सपने दिखाती है, लेकिन असलियत में कुछ करती नहीं है. कहा कि जेएसएससी द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर को लेकर राज्यभर के छात्रों में इस कदर आक्रोश है कि आशंका है कि झामुमो सरकार ने जान बूझकर चुनाव से चंद महीने पहले वार्षिक कैलेंडर जारी किया है, ताकि युवाओं को छलकर उनका वोट पा सके. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-sent-notice-to-3909-companies/">हेमंत

सरकार ने 3909 कंपनियों को भेजा नोटिस

जेएसएससी-सीजीएल के माध्यम से एक भी बहाली नहीं कर पाई

आज भी ये सरकार जेएसएससी-सीजीएल के माध्यम से एक भी बहाली नहीं कर पाई है. कहा कि आज स्थिति यह है कि एक बार किसी तरह परीक्षा हुई भी तो उसे भी पेपर लीक के कारण रद्द करना पड़ा. ये सरकार केवल युवाओं को छलने का काम कर रही है. आइटीआई इंस्ट्रक्टर के 930 पद के लिए राज्य सरकार ने परीक्षा लिया, किन्तु आज तक उसका परीक्षाफल नहीं दिया है और हज़ारों युवा राजभवन के सामने धरने पर बैठे हुए हैं और परीक्षाफल देने की मांग कर रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह सहायक पुलिस कर्मी के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया एवं सरकार के तरफ से आजतक ना सुध लिया ना चिन्ता किया. एक महीने से भी ज्यादा वक्त से वो सभी मोरहाबादी मैदान में धरने पर बैठे हैं. जिस तरीक़े से एलडीसी के परीक्षा फॉर्म भरवाकर छात्रों से फीस वसूल कर आज तक उसकी परीक्षा नहीं करवाई और उनके पैसे से ब्याज खाने का काम किया है. भाजयुमो का एक-एक कार्यकर्ता राज्य के एक-एक युवा के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतर कर उनका साथ देगी. इसे भी पढ़ें -चाईबासा">https://lagatar.in/nia-registers-case-for-recovery-of-rs-10-50-lakh-cash-walkie-talkie-and-gelatin-from-chaibasa-forest/">चाईबासा

जंगल से 10.50 लाख कैश,वॉकी-टॉकी व जिलेटिन बरामदगी में NIA ने किया केस दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp