Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में पानी-बिजली व जाम की समस्या को लेकर भाजयुमो का धरना 14 को

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : दुर्गा पूजा शुरू होने में अब चंद दिन बचे हैं. लेकिन शहर की सड़कें बदहाल हैं. पानी-बिजली, ट्रैफिक जाम व स्ट्रीट लाइट की समस्या जस की तस बनी हुई है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. पूजा में बड़ी संख्या में लोग घर से निकलेंगे और उन्हें इन कठिनाइयों का समाना करना पड़ेगा. भाजयुमो ने चेतावानी दी है कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने गुरुवार को गांधी सेवा सदन में पत्रकार वार्ता में इन मुद्दों पर 14 अक्टूबर को रणधीर वर्मा चौक पर धरना देने की घोषणा की. उन्होंने जिला प्रशासन से पूजा से पहले इन तमाम समस्याओं का समाधान करने की मांग की. साथ ही डेंगू के खतरे को देखते हुए नगर निगम से सभी वार्डो में फॉगिंग कराने का आग्रह किया. मौके पर महामंत्री तमाल राय, जयंत चौधरी, रवि मिश्रा, पिंटू सिंह, मुकेश साव, रंजीत प्रसाद, शिव झा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-were-cutting-iron-with-a-gas-cutter-in-the-colliery-ran-away-after-seeing-the-police/">धनबाद

: कोलियरी में गैस कटर से लोहा काट रहे थे चोर, पुलिस को देख भागे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही