Search

 
 
 

25 फरवरी से 5 मार्च तक भाजयुमो का युवा चौपाल, 2.5 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

 
Ranchi: भाजपा युवा मोर्चा 25 फरवरी से 5 मार्च तक युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करेगा. मोर्चा ने इस कार्यक्रम के तहत 2.5 लाख युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में बैठक हुई. शशांक राज ने कहा कि शक्ति केंद्र स्तरीय "युवा चौपाल" को लेकर तैयारी की गई. इस चौपाल के माध्यम से नये मतदाताओं एवं युवाओं को पीएम मोदी की जनकल्याणकारी नीति एवं योजनाओं को बताए हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ना है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मोर्चा सभी शक्ति केन्द्र, पंचायत एवं वार्डो से 2.5 लाख युवाओं के बीच पहुंचेगी. इस दौरान चुनावी घोषणापत्र के लिए युवाओं का सुझाव भी लिया जाएगा. रूपेश सिन्हा, सूर्य प्रभात, विनय जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, सत्यदेव मुंडा, पूजा सिंह, अमित साहू, अमन यादव, अनुराग जायसवाल, अविनाश आर्या, रोमित सिंह, अमिताभ सेनापति, प्रियंका रंजन, अस्मित सिंह सेठी समेत कई नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-24-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।24 FEB।।नक्सलियों के हाथों मारे जा रहे निर्दोष।।बिहार में बड़े पैमाने पर DEO का तबादला।।नीतीश पर बरसे तेजस्वी,तेजप्रताप।।यूपीः नदी में गिरी ट्रॉली,15 की मौत।।न्याय यात्राः राहुल को मिला प्रियंका का साथ।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही