Search

 
 
 

BK इंटरनेशनल गैंग झारखंड में माओवादियों को सप्लाई करता है विदेशी हथियार

 
Saurav Singh Ranchi : बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) गैंग झारखंड में माओवादियों को विदेशी हथियार की सप्लाई करता है. एनआईए की जांच में यह खुलासा हुआ है. गौरतलब है कि लोहरदगा जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन डबल बुल लातेहार और लोहरदगा जिले से छापेमारी के दौरान पुलिस को विदेशी हथियार भी मिले थे. इस मामले को एनआईए ब्रांच रांची ने टेकओवर करते हुए 02/2022 मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. पढ़ें - देश">https://lagatar.in/monsoon-in-the-country-remains-self-willed-9-states-in-the-country-are-still-waiting-for-monsoon-rain-will-reach-all-the-states-by-june-30/">देश

में मानसून मनमौजी बना हुआ है, देश के 9 राज्य अभी भी मानसून के इंतजार में, 30 जून तक सभी राज्यों में पहुंच जायेगी बारिश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/nia.gif"

alt="" width="600" height="400" />

 17 दिनों तक चला था ऑपरेशन

ऑपरेशन डबल बुल ऑपरेशन 17 दिनों तक बुलबुल जंगल में चला था. इस अभियान में नक्सलियों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था. अभियान के दौरान 11 बड़े नक्सली पकड़े गए थे. पुलिस ने 28 से ज्यादा अत्याधुनिक हथियार, 2000 से ज्यादा कारतूस और अन्य सामान जब्त किये थे. इसे भी पढ़ें - साउथ">https://lagatar.in/south-superstar-nandamuri-balakrishna-corona-positive-isolated-himself/">साउथ

सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

 भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ था

गिरफ्तार माओवादियों की निशानदेही पर एक अमेरिकन ऑटोमैटिक राइफल, तीन इंसास, एक एलएमजी, तीन सेमीऑटोमैटिक राइफल, आठ एसएलआर राइफल, 315 बोर की तीन रायफल, एक कार्बाइन, एक पिस्टल, 2020 गोलियां, एसएलआर की 13 गोलियां आदि बरामद किये गये थे. इंसास की 4, एलएमजी की दो रेगुलर मैगजीन, एक हैंडग्रेनेड, चार वायरलेस सेट, 21 एमुनेशन पाउच, 26 कार्टिज फिलर, 30 मीटर कोडेक्श वायर, 100 मीटर फ्लैक्शिबल वायर, 16 आईईडी, लेवी की 3 लाख 27 हजार 150 रुपये, नक्सली साहित्य, केंद्रीय कमेटी की किताब आदि बरामद की गई थी. इसे भी पढ़ें - कोरोना">https://lagatar.in/coronas-increasing-speed-again-increased-tension-15940-new-patients-found-in-24-hours-in-the-country-20-deaths/">कोरोना

की बढ़ती रफ्तार ने फिर बढ़ायी टेंशन, देश में 24 घंटे में मिले 15940 नये मरीज, 20 मौतें [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही