Search

 
 
 

बीएल संतोष आज शाम 4 बजे भाजपा नेताओं के साथ करेंगे बैठक

 
Ranchi :  हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा में रांची से दिल्ली तक हलचल तेज हो गयी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष रांची पहुंच गये हैं. इससे पहले बुधवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी सह लोकसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी रांची पहुंचे थे. आज 1 फरवरी की शाम 4 बजे बीएल संतोष प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और प्रदेश की ताजा राजनीतिक हालात पर विपक्षी पार्टी की भूमिका पर चर्चा करेंगे. इस बैठक में आगे की रणनीति भी तैयार होगी.

चंपाई सीएम बने तो भ्रष्टाचार और बढ़ेगा- रमाकांत

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा कि दुर्भाग्यवश अगर चंपाई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनते हैं तो झारखंड में भ्रष्टाचार और बढ़ेगा. पहले भ्रष्टाचार और लूट का हिस्सा हेमंत सोरेन तक जाता था, लेकिन अब भ्रष्टाचार कर जो लूट होगा, उसमें एक बड़ा हिस्सा चंपाई सोरेन से होते हुए हेमंत सोरेन तक पहुंचेगा. ऐसे में लूट का प्रतिशत भी बढ़ेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही