Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य के 29 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि,10 की हुई मौत, आठ लोग हुए स्वस्थ

Ranchi : झारखंड में कोरोना ने कहर बरपाया है. वहीं अब ब्लैक फंगस भी पांव पसारने लगा है. राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के 70 मामले सामने आए हैं, जिसमें 29 व्यक्ति ब्लैक फंगस पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 41 संदिग्ध है. वहीं ब्लैक फंगस के कारण 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है. आठ लोग स्वस्थ हुए हैं.

इसे भी पढ़ें - “कोरोना">https://lagatar.in/natural-immunity-more-effective-than-vaccine-found-after-being-corona-they-dont-even-need-a-vaccine/77472/">“कोरोना

होने के बाद मिली ‘नैचुरल इम्युनिटी’ वैक्सीन से अधिक प्रभावशाली, उन्हें टीके की भी जरूरत नहीं”

इन जिले में ब्लैक फंगस के इतने मामले

झारखंड के बोकारो जिले में ब्लैक फंगस के दो संदिग्ध मरीज हैं, जबकि चतरा के एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है. दो संदिग्ध हैं. वहीं इलाज के दौरान मेडिका अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. देवघर में एक संदिग्ध और एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है. धनबाद में दो संदिग्ध हैं. दुमका में एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है, जबकि इलाज के दौरान राज अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. पूर्वी सिंहभूम में ब्लैक फंगस के 12 मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि तीन संदिग्ध है. यहां तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक संक्रमित स्वस्थ हुए हैं.

गढ़वा में एक संदिग्ध, गिरिडीह में 4 संदिग्ध, गोड्डा में 1,गुमला में 1, हजारीबाग में 5, जामताड़ा में एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है. वहीं कोडरमा में 2 संदिग्ध, लातेहार में 1, पलामू में एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है, जबकि दो संदिग्ध हैं. वहीं एक व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. रामगढ़ में ब्लैक फंगस के 4 मरीजों की पुष्टि हुई है. तीन संदिग्ध हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई, एक स्वस्थ होकर घर लौटे. सबसे अधिक मामले राजधानी रांची में मिले हैं. यहां 11 ब्लैक फंगस के संदिग्ध हैं, जबकि आठ में इसकी पुष्टि हुई है. वहीं तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 5 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. साहिबगंज में एक संदिग्ध है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही