Search

 
 
 

राज्य के 63 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि, 42 संदिग्ध, अब तक 18 ने तोड़ा दम

 

Ranchi : झारखंड में ब्लैक फंगस के 63 मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 42 लोग संदिग्ध है. अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 14 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम में दो नये मामले सामने आए हैं. लातेहार और रांची में ब्लैक फंगस से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

राज्य के इन जिलों में ब्लैक फंगस के इतने मरीजों की पुष्टि

चतरा में 2, देवघर में 1, धनबाद में 5, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 16, गिरिडीह में 2, गोड्डा में 1, हजारीबाग में 2, जामताड़ा में 1, कोडरमा में 2, पलामू में 2, रामगढ़ में 4, रांची में 24 ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं.

इसे भी पढ़ें - सिमडेगा">https://lagatar.in/two-jail-workers-arrested-in-simdega-running-with-jail-ration-many-involved-in-gang/82065/">सिमडेगा

में Jail का राशन लेकर भागते दो जेलकर्मी गिरफ्तार, गिरोह में कई शामिल

इन जिलों में संदिग्धों की संख्या

बोकारो में 2, चतरा में 1, पूर्वी सिंहभूम में 3, गढ़वा में 5, गिरिडीह में 4, गोड्डा में 2, गुमला में 2, हजारीबाग में 5, कोडरमा में 2, लातेहार में 1, पलामू में 2, रामगढ़ में 3, रांची में 9 साहिबगंज में 1 मरीज संदिग्ध है.

इन जिलों में हुई मौत

चतरा में 1, देवघर में 1, धनबाद में 2, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 4, हजारीबाग में 1, लातेहार में 1, रामगढ़ में 2, रांची में 5.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही