Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या बढ़ी , पटना AIIMS में चार मरीज

Advertisement
Advertisement

IGIMS में 2 मरीज

Patna: बिहार में एक तरफ कोरोना से लोग परेशान हैं तो दूसरी ओर अब ब्लैक फंगस भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है. कुछ दिन पहले तक ब्लैक फंगस के छह मरीज थे. अब इसकी संख्या बढ़कर आठ हो गयी है.

रूबन में ब्लैक फंगस के 2 मरीज

बताया जाता है कि पटना के दो अस्पतालों में गुरुवार को दो नए ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं. इनमें एक पटना एम्स में और एक IGIMS में भर्ती हुए हैं. अभी तक कुल आठ ब्लैक फंगस के मरीज मिल चुके हैं. ऐसे मरीजों की संख्या अब बढ़ने लगी हैं. अब AIIMS में चार, आईजीआईएमएस में दो और रूबन में दो ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हैं.

बताया जाता है कि IGIMS में जो तीन नए मामले आए हैं उसे चिकित्सक अभी संदिग्ध बता रहे हैं. हालांकि चिकित्सकों का यह भी कहना है कि तीनों के लक्षण ब्लैक फंगस वाले ही हैं. जांच के बाद इसे स्पष्ट किया जाएगा. वहीं आईजीआईएमएस में जो संदिग्ध मरीज मिले हैं, उनका इलाज चल रहा है. आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने कहा कि गुरुवार को एक कन्फर्म ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हुए हैं. वे पहले से शुगर के मरीज थे. बाद में कोरोना से संक्रमित हुए हैं.

आंखों की पुतली गिर जाती है

वहीं रूबन के प्रशासनिक निदेशक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि रूबन में भी दो ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हैं. आईजीआईएमएस के नेत्र विभाग के प्रमुख डॉ. विभूति का कहना है कि ब्लैक फंगस जब आंखों को पकड़ता हैं तो मरीज के आंखों की पुतली गिर जाती है. आंखों में लालिमा आ जाती है और रोशनी जाने लगती है. ये सभी ब्लैक फंगस के लक्षण हैं.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही