Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएनटी लैंड की खरीद-फरोख्त का काला खेल, चतरा में 5 इनामी नक्सली ढेर, हजारीबाग में हादसा, 4 परीक्षार्थी मरे, आप जला रहे हैं, वो कमा रहे हैं…समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : जिला अवर निबंधन कार्यालय बोकारो में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर सीएनटी लैंड की खरीद-फरोख्त का काला खेल चल रहा है. महथा मांझी संयुक्त खतियान की आड़ में आदिवासियों की करोड़ों रुपये की जमीनें गैर आदिवासियों को बेच दी गईं. सीएनटी लैंड की बिक्री से पूर्व न तो दस्तावेजों को चेक किया गया और न ही नियमों का पालन किया गया. वहीं, जिम्मेदार अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं. चतरा जिले के लावालौंग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच ईनामी नक्सली ढेर हो गए. मृतकों में स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य (सैक) गौतम पासवान व चार्लीस उरांव और सबजोनल कमांडर नंदू, अमर गंझू और संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया शामिल हैं. इनमें गौतम और चार्लीस पर 25-25 लाख रुपये और अन्य पर 5-5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था. झारखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पांच ईनामी नक्सली एक साथ मारे गए हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई. एक छात्र की हालत गंभीर है. उसे रांची स्थित रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया है. हादसा बड़कागांव- टंडवा रोड पर स्थित महटिकरा गांव के समीप दोहरनगर के पास हुआ. दो बाइक की जोरदार टक्कर में 4 छात्र की मौत हो गई. धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है... धूम्रपान से आपको कर्क रोग हो सकते हैं... एक सिगरेट आपकी जिंदगी के 11 मिनट कम कर देती है... मेट्रो सिटीज से लेकर छोटे-छोटे कस्बों तक ये स्लोगन देखने को मिल जाएंगे. तंबाकू के खिलाफ जागरूकता अभियानों पर प्रतिवर्ष केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं. इसके बावजूद धूम्रपान करने वालों की संख्या और सिगरेट कंपनियों के मुनाफे में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-1.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-1.jpeg"

alt="" width="1353" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-1.jpeg"

alt="" width="1330" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="1373" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-1.jpeg"

alt="" width="1341" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-1.jpeg"

alt="" width="1370" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="1286" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही