Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सासाराम : ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी, 129 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Sasaram : कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से कई मरीजों ने जान गवां दी है. वहीं इसकी कालाबाजारी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं.ऐसा ही एक मामला रोहतास जिले के डेहरी ऑनसोन से आया है. जहां कालाबाजारी कर रहे 91 ऑक्सीजन सिलेंडर को जब्त किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि डेहरी के स्टेशन रोड में विकास ट्रेडर्स नाम की दुकान से 91 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किये गये है.

एक आरोपी विकास कुमार को किया गया गिरफ्तार


पुलिस ने बताया कि विकास ट्रेडर्स से ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही थी. इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने दी थी. व्यक्ति ने बताया था कि एक सिलेंडर लगभग 30 से 35 हजार रुपये में भेजा जा रहा है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पश्चिम बंगाल से रिफिलिंग कर ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाये गये थे. 30 से 35 हजार रुपये प्रति ऑक्सीजन सिलिंडर की दर पर इन्हें बेचा जा रहा था.

आपदा को अवसर बनाने में लगे है लोग

डेहरी के SDO ने बताया कि कुछ लोग कोरोना काल में भी ऑक्सीजन की कालाबाजारी में लगे हुए हैं. इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया और दंडाधिकारी की मौजूदगी में ऑक्सीजन सिलेंडर को जब्त किए गए सभी सिलेंडर डिहरी के अनुमंडल अस्पताल के सुपुर्द किया जा रहा है, ताकि इनका सदुपयोग हो सके.

एसडीओ सुनील कुमार को मिली थी सूचना

बताया जाता है कि डिहरी के एसडीओ सुनील कुमार को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना की पड़ताल में पता चला कि विकास ट्रेडर्स से ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है. विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई और वहां से 129 ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए गए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही