Search

 
 
 

बरही में लाठी प्रतियोगिता, यादें हुसैन क्लब गर्रीकलां केरेडारी ने मारी बाजी

 
Barhi : बरही प्रखंड के रसोईयाधमना में लाठी प्रतियोगिता का आयोजन मस्जिद मोहल्ला स्थित चांद क्लब की ओर से किया गया. इसमें विभिन्न स्थानों की कुल 12 टीमें शामिल हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता सोमवार की रात्रि 9:30 बजे प्रारंभ हुई, जो मंगलवार की सुबह 7:00 बजे तक चली. प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों का हुजूम सुबह तक डटा रहा. लोगों ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन इस क्षेत्र में पहली बार हुआ है, जो काफी रोचक और मनोरंजक पूर्ण है. इसे भी पढ़ें-  हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-villagers-dead-body-found-in-a-well-family-members-said-if-he-went-to-ask-for-loan-money-he-was-killed/">हजारीबाग

: कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजन बोले- कर्ज का पैसा मांगने गया तो मार डाला
इस प्रतियोगिता में यादें हुसैन क्लब गर्रीकलां केरेडारी प्रथम, शाहनवाज क्लब बगड़ो तिलैया द्वितीय और आर्यन क्लब असनाबाद तिलैया तृतीय स्थान मिला. कार्यक्रम में प्रमुख मनोज रजक, जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी, स्थानीय मुखिया गोविंद साहू, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, वरिष्ठ समाजसेवी मो. कयूम अंसारी, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, हजारीबाग के जफर जाफरी, अब्दुल मन्नान वारसी, इकबाल रजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में चांद क्लब के कप्तान मो. मोइन, मो. रजाक, मो. यूनुस, इरशाद, जियाउल हक, शमीम, नसीम, मंसूर मास्टर अख्तर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आयोजक सदस्यों ने बताया कि मात्र चार दिनों में प्रतियोगिता की तैयारियां की गईं. इसे सफलता पूर्वक आयोजित किया गया. इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का बधाई दी. इसे भी पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sad-ending-of-a-happy-love-story-prasanjeet-and-pinky-left-to-make-people-cry/">साहिबगंज

: सुखद प्रेम कहानी का दुखद अंत, लोगों को रूलाकर रूख़्सत हो गये प्रसनजीत और पिंकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही