Search

हजारीबाग में पिछले 40 घंटे से ब्लैकआउट, पानी-बिजली के लिए बेहाल शहरवासी

  • जेनरेटर से पेयजलापूर्ति की व्यवस्था में भी परेशानी
  • लगन की वजह से मालिक कर रहे मनमानी
  • रतजगा कर लोग कर रहे जल की जुगाड़
  • जलमग्न गलियां, न साफ-सफाई, चहुंओर स्थिति खराब
Hazaribagh : हजारीबाग में गुरुवार शाम करीब पांच बजे आयी घंटे भर की तेज आंधी-पानी ने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है. पिछले 40 घंटे से शहर में ब्लैकआउट है. बिजली और पेयजलापूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह ठप है. रतजगा कर लोग जल की जुगाड़ में लगे हैं. साधन संपन्न लोग किराये पर जेनरेटर लेकर अपनी-अपनी टंकी में पानी चढ़ा ले रहे हैं, लेकिन साधनविहीन लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं. शादी का लगन होने के कारण अधिकांश जेनरेटर बुक हैं. इसलिए काफी मुश्किल से जेनरेटर का जुगाड़ लगाकार पानी की व्यवस्था की जा रही है. इस मुश्किल भरे समय में जेनरेटर के मालिक भी शहरवासियों से अधिक कीमत वसूल रहे हैं. (पढ़ें, नए">https://lagatar.in/nitish-kumar-raised-questions-on-the-inauguration-of-the-new-parliament-house-said-what-was-the-need-of-the-new-parliament-house/">नए

संसद भवन के उद्घाटन पर नीतीश कुमार ने उठाये सवाल, कहा- नए संसद भवन की क्या जरुरत थी?)

कब तक बिजली आयेगी इसका भी कुछ पता नहीं 

तेज आंधी-पानी की वजह से शहर में जगह-जगह कचरा जमा हो गया है. गलियों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में नगर निगम टैंकर से भी जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है. पूरी व्यवस्था बिजली के अभाव में ठप पड़ी हुई है. इनवर्टर, मोबाइल, इंटरनेट सेवा बाधित है. अधिकारियों के मोबाइल भी बंद हो गये हैं. कब तक बिजली बहाल की जायेगी, इसकी पुख्ता जानकारी भी उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. बिजली विभाग के अभियंता फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं. हालांकि शनिवार 11 बजे तक  शहर के मटवारी, हुरहुरू, ओकनी, नूतन नगर, कोर्रा, लाखे आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शुरू की गयी है. अब भी 90% शहरवासी बिजली-पानी संकट से जूझ रहे हैं. ऐसी चर्चा है कि पूरी तरह बिजली बहाल करने में एक से दो दिन और लगेंगे.

जगदीश कॉलोनी में रात 12 बजे जेनरेटर चलाकर लोगों ने टंकी में पानी भरा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jenrator_941.jpg"

alt="" width="1200" height="1600" /> रामनगर स्थित जगदीश कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. इस कॉलोनी में करीब 10 घरों के लोग रहते हैं. सूचना देने के बाद भी नगर निगम टैंकर नहीं भेज सका. ऐसे में शुक्रवार देर रात 12 बजे कॉलोनी वासियों ने एक शादी समारोह से जेनरेटर की व्यवस्था कर घरों की टंकियों में पानी चढ़ाया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/home-department-asked-jharkhand-police-headquarters-for-character-information-of-66-dsps/">झारखंड

पुलिस मुख्यालय से गृह विभाग ने 66 DSP के कैरेक्टर की जानकारी मांगी 

जलमग्न गली को खुद साफ किया, फिर किया बारात का स्वागत

ओकनी तालाब रोड तीसरी गली में हीरा सोनी के घर उनकी भतीजी की शादी थी. शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से गली जलमग्न थी. ऐसे में परिवारवालों ने गली और नालियों की साफ-सफाई कर पानी निकाला. तब जाकर शाम में बारात का स्वागत कर पाये. पिछले 40 घंटे से उनके यहां जेनरेटर पर ही पूरी विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें : इंडियन">https://lagatar.in/indian-overseas-congress-invites-nris-to-interact-with-rahul-gandhi/">इंडियन

ओवरसीज कांग्रेस ने प्रवासी भारतीयों को राहुल गांधी से बातचीत के लिए आमंत्रित किया

डीवीसी मेनलाइन से बिजली आपूर्ति ठप

बरही बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, डीवीसी मेनलाइन से बिजली आपूर्ति ठप है. दरअसर करीब 50 घंटे प्रति किमी की रफ्तार से गुरुवार शाम आयी आंधी-पानी की वजह से एनएच-33 स्थित वन्यजीव अभ्यारण्य के पास 33 हजार वोल्ट के तार गिर गया. जिसकी वजह से बरही डीवीसी से सिंदूर बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है. उसकी मरम्मत की जा रही है. इधर शहर का फीडर दुरुस्त कर कुछ इलाकों में बिजली बहाल की गयी है. इसे भी पढ़ें : लग्जरी">https://lagatar.in/malisha-kharwa-of-slum-area-in-headlines-as-ambassador-of-luxury-beauty-brand/">लग्जरी

ब्यूटी ब्रांड की एंबेसडर बनकर मलीशा खारवा सुर्खियों में, ऐसे चमकी किस्मत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//