Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुआं और हैंडपंप की अहमियत बता गया ब्लैकआउट, पानी के लिए भटकते नजर आये धन्ना सेट से लेकर आम लोग

Rajesh Singh  Ranchi :  पुरनके चउड़ा पंथ पड़ेला, यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी. 2 दिनों से लगातार हुई बारिश ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिया है. बारिश और आंधी की वजह से राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई. शहरीकरण की होड़ में लोगों ने अपने घरों के कुओं को बंद करवा दिया, चांपा नल की जगह उसमें मोटर लगवा दिया. बिजली न रहने के कारण जब लोगों को पानी की दिक्कत हुई, तब उन्हें कुआं और चांपा नल की याद आई. पढ़ें - किसान">https://lagatar.in/kisan-mahapanchayat-today-delhi-police-did-not-give-permission-farmers-stopped-at-tehri-border/">किसान

महापंचायत आज, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, टिहरी बॉर्डर पर रोके गये किसान
इसे भी पढ़ें - अब">https://lagatar.in/now-married-womens-dream-of-becoming-miss-universe-will-be-fulfilled-new-rule-will-be-applicable-from-2023/">अब

शादीशुदा महिलाओं का मिस यूनिवर्स बनने का सपना होगा पूरा, 2023 से लागू होगा नया नियम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/pnai.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

घर में शौच करने तक का पानी नहीं

रविवार की सुबह से ही राजधानी रांची के पॉश इलाके के चांपा नल और कुओं से लोग पानी भरते नजर आए. लिफ्ट में चलने वाले लोग सीढ़ियों से चढ़ते नजर आए. 24 घंटे से ज्यादा के लिए हुए ब्लैकआउट ने लोगों को चांपा नल और कुएं की अहमियत का एहसास करा गया. कुछ लोग तो या कहते नजर आए कि बहुत बड़ी गलती कर दी. हाल ही में घर में मौजूद कुएं को बंद करवा दिया, अगर आज उसे खुला रखते तो यह परेशानी नहीं होती. हालत ऐसी हो गई है कि घर में शौच करने तक का पानी नहीं है. ब्लैकआउट की वजह से पानी खरीद कर भी नहीं ला सकते, क्योंकि उनके पास भी पानी नहीं है. शहरीकरण और विकास की होड़ में लोग शारीरिक मेहनत को भूलते जा रहे हैं. इसी का नतीजा है कि लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार तो हो ही रहे हैं.  साथ ही किसी भी कारण बस बिजली कट जाने के बाद समस्या होने पर परेशानी बढ़ जा रही है. इसे भी पढ़ें - विजय">https://lagatar.in/vijay-shekhar-sharma-again-became-the-md-and-ceo-of-paytm-shareholders-approved-the-proposal-in-the-meeting/">विजय

शेखर शर्मा फिर बने पेटीएम के एमडी और सीईओ, शेयरहोल्डर्स ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

पीने के पानी के लिए लगाया 10 किलोमीटर का चक्कर

रातू रोड के लोअर शिवपुरी में रहने वाले आशुतोष कुमार ने बताया कि पीने का पानी खत्म हो गया है. सुबह से पूरे इलाके में जाग लेकर घूम रहा हूं. किसी के पास पानी नहीं है, करीब 10 किलोमीटर चक्कर लगाने के बाद बरियातू रोड में पीने का पानी मिला. वहीं इंद्रपुरी के रहने वाले बिट्टू वर्मा ने बताया कि घर में पुराना कुआं है, उसे बचाकर रखा है. लाइट नहीं रहने के कारण मोटर तो जवाब दे गया, मगर मैंने बहुत राहत दी. आसपास के कई लोग भी हमारे यहां से पानी भर कर ले गए. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/fake-twitter-account-created-in-the-name-of-kalpana-soren-wife-of-cm-hemant-soren-complaint-filed/">CM

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, शिकायत दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही