Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में कंबल बैंक की हुई शुरुआत, देनी होगी 200 रुपये सिक्योरिटी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रिम्स में इलाजरत मरीजों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल बैंक की शुरूआत हुई है. यहां भर्ती मरीज के परिजनों को कंबल के लिए दो सौ रुपये का टोकन सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करना होगा. जिसके बाद उन्हें कंबल दिया जाएगा. वहीं मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें कंबल बैंक में कंबल जमा करना होगा. जिसके बाद सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी. नियानुसार, डिस्चार्ज के बाद कंबल नहीं लौटाने पर उनपर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. कंबल लेने के लिए सेंट्रल इमरजेंसी के पास कार्यालय बनाया गया है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-police-arrested-11-cyber-thugs-including-22-mobiles/">देवघर

: पुलिस ने 11 साइबर ठगों को 22 मोबाइल समेत किया गिरफ्तार

कंबल की निगरानी की जिम्मेवारी सुरक्षाकर्मियों पर

कंबल की निगरानी की जिम्मेवारी रिम्स में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों के पास है. वे मरीजों को कंबल देंगे और उसकी निगरानी भी करेंगे. कंबल बैंक के निर्माण में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने योगदान दिया है. रिम्स के पास अभी कुल 650 कंबल है.

भाई के इलाज के लिए जल्दबाजी में पहुंचे रिम्स, कंबल लेना भूल गए

रिम्स में इलाजरत मरीज के परिजन दीपक ने कहा कि अपने भाई के इलाज के लिए जल्दबाजी में रिम्स पहुंचे, लेकिन इस कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए हमारे पास कुछ नहीं था. रिम्स में संचालित कंबल बैंक की जानकारी मिली है. सिक्योरिटी मनी जमा करने के बाद कंबल मिला है. जिससे ठंड से बचाव में अब राहत मिल रही है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-19-december-bjps-halla-bol-on-jpsc-manoj-joshi-included-in-limca-book/">शाम

की न्यूज डायरी।19 दिसंबर।JPSC पर BJP का हल्ला बोल।मनोज जोशी लिम्का बुक में शामिल। अध्यक्ष विहीन विधि आयोग।किसान संगठन नहीं देंगे किसी को वोट।बिहार के अलावा कई वीडियो।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही