Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुचाई के पुनीसीर में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में कंबल वितरण

Advertisement
Advertisement
Saraikela/Kuchai : कुचाई के नक्सल प्रभावित रोलाहातु पंचायत के पुनीसीर पिकेट में शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस की ओर से सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने पुनीसीर, गिलुवा, तोरंबा समेत आस पास के गांवों के लोगों के बीच कंबल, जूता, फुटबॉल, जर्सी, बच्चों में कॉपी-कलम समेत अन्य सामान का वितरण किया. कार्यक्रम में पहुंचे एसपी आनंद प्रकाश ने पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंध को मजबूत करने पर बल दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/KHARSAWAN-SP-PIKET-1-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/promotion-of-31-ips-of-bihar-cadre-patna-ssp-upendra-sharma-became-dig/">बिहार

कैडर के 31 IPS का प्रमोशन, पटना SSP उपेंद्र शर्मा बने DIG
साथ ही आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. उन्होंने आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस कार्यक्रम में भी आवेदन कर सकते हैं. कार्यक्रम के पश्चात पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने पुनीसीर पिकेट के जवानों से मिल कर हाल-चाल जाना. इस दौरान मुख्य रुप से सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार, सहायक कमांडेंट मनीष मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) पुरुषोत्तम कुमार, कुचाई थाना प्रभारी अर्जुन उरांव, दलभंगा ओपी प्रभारी दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही