Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हर-हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण जारी, आज दर्जनभर बस्तियों में गए काले

Advertisement
Advertisement
  Jamshedpur: कड़कती ठंड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हर`हर महादेव सेवा संघ की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम जारी है. संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने उन सभी सुभचिंतकों का आभार भी प्रकट किया जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य पिछले 18 वर्षों से निरंतर हो रहा है. शुक्रवार को दर्जनभर से अधिक बस्तियों में कैंप लगाकर जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए.

बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं महादेव की कृपा से ही यह पुनीत कार्य

श्री काले एवं उनकी टीम ने जमशेदपुर के बाबाकुटी, केरेज कालोनी, लक्ष्मीनगर, बर्मामाइंस, बेलगढ्ढा, जेम्को, गिट्टी मशीन, बिरसानगर जोन 5 एवं जोन 9, दास पाडा, बिरसानगर जोन 1बी, कालिंदी बस्ती, ह्युमपाइप, भुइंयाडीह सहित जंबू अखाड़ा भालूबासा में कैम्प आयोजित कर जरुरतमंद बुजुर्गों को कंबल प्रदान किया. इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि समाजसेवा के तहत अंतिम व्यक्ति की सेवा करना हर-हर महादेव सेवा संघ का उद्देश्य है. बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं महादेव की कृपा से ही यह पुनीत कार्य हो रहा है. इसे भी पढ़ें: 27">https://lagatar.in/there-will-be-no-water-supply-from-moharda-water-supply-center-on-december-27/">27

दिसंबर को मोहरदा जलापूर्ति केंद्र से नहीं होगी पानी की सप्लाई
इस मौके पर स्थानीय कमेटी से बंटी सिंह, पप्पू राव, महेश मिश्रा, टोनी सिंह, मनीष पांडे, अमृक सिंह, अनूराग तिवारी, रवि भूषण, रोहित सिंह, रवि पिल्ले, सूरज यादव, बिपूल, अमित,रीना कालिंदी, राज नाग कालिंदी, जोनी भुइंया, शेखर मुखी एवं संस्था के जूगुन पांडे, प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, संतोष यादव, विक्की तारवे, मोहन दास, राज सिंह, सूरज चौबे, राजू कुमार, विवेक मिश्रा एवं अन्य मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही