Search

लोहरदगा: मदरसा में बच्चों के बीच बांटा गया कंबल

Lohardaga: भंडरा प्रखंड अंजुमन के सदर आफताब आलम के द्वारा बनाये गए वाट्सएप ग्रुप के समाजसेवी सदस्यों ने मंगलवार को कंबल वितरण किया. सदस्यों ने नगजुआ स्थित मदरसा अशरफिया गौशुल उलूम के बच्चों के बीच कंबल बांटा. सदर आफताब आलम ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य जैसी अहम मुद्दों पर हर समय हम लोग बढ़-चढ़कर काम करेंगे. जहां पर भी प्रशासनिक सहयोग की बात होगी वाहं विद्यार्थियों के लिए सरकारी लाभ दिलवाने का भी प्रयास होगा. मौके पर कैरो व भंडरा प्रखंड अंजुमन के कई ओहदेदार मदरसे के पेयजल, शौचालय, कमरे की कमी, चारदीवारी आदि बुनियादी समस्याओं से अवगत हुए. सभी के सहयोग से यथासंभव बुनियादी समस्याओं को दूर करने की बात कही. इस अवसर पर कैरो प्रखंड अंजुमन के सेक्रेट्री समीद अंसारी ने कहा कि समाजिक लोगों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है. जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मदरसों के बच्चों के बीच कंबल बांटा जा रहा है. अभी और भी मदरसों में कम्बल का वितरण किया जाना है. मदरसा के नाजीम मौलाना इजहारूल इमान साहब ने सभी अतिथियों का शुक्रिया अदा किया. मौके पर कैरो प्रखण्ड अंजुमन के नायब सेक्रेटरी महबूब आलम, मौलाना आजाद वेलफेयर सोसाइटी कैरो के सदर महताब आलम, मंजुल आंसारी, मन्जूर अंसारी, शाहजंहा अंसारी, सोएब खान आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - चिन्मय">https://lagatar.in/chinmoy-krishna-dass-lawyer-raman-roy-attacked-admitted-in-icu/">चिन्मय

कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp