Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्बन रिर्सोसेज फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, दो की स्थिति गंभीर

Giridih : गिरिडीह के महतोडीह स्थित कार्बन रिर्सोसेज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में मंगलवार की शाम फर्निश ब्लास्ट हुआ. इस घटना में तीन मजदूर झुलस गए हैं. झुलसे तीनों मजदूरों को शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी मो. शाहबान, धनबाद के झरिया निवासी मो. ताबिश और पश्चिम बंगाल के श्याम प्रसाद नामक मजदूर शामिल है. बताया जा रहा है कि इस घटना मो. ताबिश और श्याम प्रसाद की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम, नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घटना को लेकर घायलों ने जो बताया उसके अनुसार वे लोग काम रहे थे. इसी दौरान जोर की आवाज के साथ फर्निश ब्लास्ट हो गया. फर्निश ब्लास्ट करते ही आग की लपटें उठी और तीनों उसकी चपेट में आ गए. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. किसी तहर शरीर में लगे आग को बुझाते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं घटना के बाद घायल के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : मिसिर">https://lagatar.in/misir-besra-became-the-supreme-commander-of-eastern-regional-bureau-of-cpi-maoist/">मिसिर

बेसरा बना भाकपा माओवादी के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का सुप्रीम कमांडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही