Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ के राउता स्थित मैहर फेरो एलॉयज प्लांट की चिमनी में ब्लास्ट, अफरा तफरी मची

Ramgarh :  रामगढ़ जिला के कुजू ओ पी अंतर्गत राउता में रात 10: 30 बजे मैहर फेरो एलॉयज प्लांट में चिमनी के फट जाने की सूचना मिली है.


जानकारी के अनुसार चिमनी ओवरलोड हो जाने के कारण ज्यादा गर्म हो गयी और फट गयी.  इस कारण वहां अफरा तफरी मच गयी.


राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह के जान माल को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है. चिमनी फट जाने की आवाज इतनी ज़ोरदार थी कि आस पास के ग्रामीण प्लांट वहां पहुंच गये. 


चिमनी फटने की खबर कुजू ओपी को दी गयी. इसके बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गये. भट्टी इंचार्ज उपेन्द्र यादव का कहना है कि भट्टी जाम चल रही थी जिसके कारण ब्लास्ट हुआ है. 


JIPL में भी कुछ दिन पूर्व चिमनी में ब्लास्ट हुआ था,  जिसमें 9लोग ज़ख़्मी हुए थे.  उनमें से 5 की इलाज के दौरान मौत हो गयी.थी. ठीक उसी तरह मैहर फेरो एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में भी चिमनी ब्लास्ट हुई 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही