Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैंब्रियन स्कूल में 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए ब्लेसिंग सेरेमनी

Ranchi: विद्यार्थियों के समग्र विकास में विद्यालय और परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. बच्चों का व्यक्तित्व उनके साथ परिवार और विद्यालय के संस्कारों को भी प्रतिबिंबित करता है, इसलिए बच्चे जहां भी जाएं अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता के साथ करें. उक्त बातें प्राचार्या डॉ नीता पांडेय ने बुधवार को कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों लिए आयोजित ब्लेसिंग सेरेमनी में कहीं. इसे भी पढ़ें-तिसरी">https://lagatar.in/third-attempt-to-kidnap-eighth-student-saved-life-by-dodging/">तिसरी

: आठवीं के छात्र का अपहरण का प्रयास, चकमा देकर बचाई जान
उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता दोनों ही जीवन का हिस्सा है. बच्चे असफलताओं से हताश ना होकर अपने आप को ज्यादा मजबूत करें और आगे बढ़ें. इससे पहले विद्यालय के शिक्षकों ने ` गर कोई कर सकता है तो मैं क्यों नहीं` शीर्षक प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया. प्राचार्या ने विद्यार्थियों को परीक्षा के नियमों से अवगत कराया. कार्यक्रम का संयोजन चीफ कोऑर्डिनेटर आशा राज जबकि संचालन शिक्षिका ममता कुमारी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका विनीता वर्मा, मंजुला बेरा, आभा सहाय, सुषमा तिवारी, इमराना शाहीन, जे बेरा और संगीत शिक्षक सतीश मिश्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें-बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bokaros-youth-traveling-on-foot-to-introduce-the-culture-of-jharkhand/">बहरागोड़ा

: झारखंड की संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए पैदल यात्रा कर रहा बोकारो का युवक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही