New Delhi : लोकसभा में आज बुधवार को कार्यवाही की शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा थमता नहीं देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. हालांकि 12 बजे से पेपर लीक बिल पर चर्चा की शुरुआत हो गयी. अपनी बारी आने पर चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भाजपा सरकार पर हमलावर हुए.
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Speaking in Lok Sabha, Congress MP Rahul Gandhi, says, "If BJP people asked their children, they would've said they agree with their brothers and children on streets."#ParliamentSession #RahulGandhi
— Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2026
(Source: Sansad TV)
(Full video… pic.twitter.com/YRmp0SNVjF
राहुल गांधी ने परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक को लेकर कहा, इसके विरोध में देश का भविष्य सड़कों पर उतरा है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में गुस्सा, नफरत नहीं थी. देश के युवाओं का सम्मान किया जाना चाहिए. अपने हक के लिए छात्रों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है. उनका गुस्सा जायज है.छात्र हमारे देश का भविष्य हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, अगर भाजपा के लोग अपने बच्चों से पूछते तो वे भी कहते कि वे सड़कों पर मौजूद अपने भाइयों और बच्चों की बात से सहमत हैं.राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि देश की कई यूनिवर्सिटी में आरएसएस से जुड़े लोग कुलपति के पदों पर काबिज हैं. शिक्षा व्यवस्था पर उसका प्रभाव है.
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Speaking in Lok Sabha, Defence Minister Rajnath Singh, says, "I very humbly request that the unparliamentary words used by the Leader of Opposition should be expunged. I also appeal the leaders of treasury benches to maintain silence and listen… pic.twitter.com/6laHGbLaOo
— Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2026
राहुल गांधी ने छात्रों की सोच का जिक्र करते हुए कहा कि युवा कह रहे हैं कि वे किसी भी कीमत पर अंधभक्त नहीं बन सकते. कहा कि छात्रों में सवाल पूछने और अपनी बात रखने का साहस है. राहुल गांधी ने कहा कि अभिभावकों में सत्ता पक्ष और RSS का सामना करने का साहस नहीं दिखता, वह साहस इन युवाओं में दिखाई देता है.राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, यहां इडियट भी है और स्टूडेंट भी है. एक तीसरी कैटेगरी अंध भक्त की है. अंधभक्त मूर्ख को भगवान मानते हैं.
राहुल गांधी का बात पर ट्रेजरी बेंच(भाजपा) से सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. उन्हें इडियट,अंध भक्त शब्द खटक गया. भाजपा सांसदों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी असंसदीय शब्द इस्तेमाल नहीं कर सकते. इसे एक्सपंज किया जाये.
राजनाथ सिंह ने अनुरोध किया कि विपक्ष के नेता द्वारा इस्तेमाल किये गये असंसदीय शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया जाये.साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं से भी अपील की कि वे मर्यादा बनाए रखें और राहुल गांधी की बात सुनें. राजनाथ सिंह के अनुरोध पर स्पीकर ने कहा, असंसदीय शब्द निकाल दिया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment