Search

लोहरदगा: पूर्व मंत्री सधनू भगत को प्रखंड भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Lohardaga: कैरो प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र महतो की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दिवंगत सधनू भगत को श्रद्धांजलि दी. इस बीच दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की. इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से दिवंगत भगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कहा कि हमने लोहरदगा से एक ईमानदार, जुझारु, लोकप्रिय नेता खो दिया है. जिसकी भरपाई भविष्य में असम्भव है. वक्ताओं ने कहा कि सधनु भगत का जन्म 19 जनवरी 1946 को कुडु प्रखंड चून्द जरियो गांव में एक गरीब किसान के यहां हुआ था. सन 2000 से पहले अलग राज्य निर्माण के लिए वे सतत अन्दोलन करते रहे. परिणामस्वरूप केंद्र में अटल जी की सरकार बनते ही सधनु भगत का सपना 2000 ई0 में पूरा हूआ और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के सरकार केबिनेट मंत्री बने. वक्ताओं ने कहा कि 2004 में सढाबे पंचायत में प्रदान जैसी स्वयं सेवी संस्था ने किसानों को बूढ़ी और बीमार गाय बैंक से ऋण दिलवाकर उन्हें कर्ज से दबाने का प्रयास किया. तब सधनु भगत ने ही प्रदान जैसी स्वयंसेवी संगठन को खदेडकर ग्रामीण किसानो को कर्ज से मुक्ति दिलाने का कार्य किया. पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल मे प्रखंड क्षेत्र मे सड़क, पुल-पुलिया, भवन, लिफ्ट एरिगेशन जैसे कई अनेक विकास कार्य किया. जिसे प्रखंड क्षेत्र की जनता सदैव ऋणी रहेगी. उक्त अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र महतो, जिला मंत्री कैलाश महतो, जनजाति मोर्चा प्रदेश सदस्य बजरंग उरांव, निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष लखन उरांव, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सूरज मोहन साहू, विशेश्वर प्रसाद दीन, विवेक प्रजापति, राजेन्द्र सोनी, चिखु पहान, मनबोध हजाम, राजेश सोनी, लाखो उरांव, पुनई उरांव, शिवनारायण सिंह, रवि नन्दन शुक्ला, वीरेंद्र साहू इत्यादि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - SDM">https://lagatar.in/rajasthan-the-case-of-slapping-sdm-heats-up-supporters-take-to-the-streets-demanding-arrest-of-naresh-meena/">SDM

को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम व आगजनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp