Search

 
 
 

गढ़वा में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन

 
Garhwa : गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड मुख्यालय सभागार में कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में किसान व कृषक मित्र शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ प्रवेश कुमार साव, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, बीटीएम प्रवीण कुमार मिश्रा, चंद्रमणि पाठक, सतीश कुमार सिंह, मुखिया रामसागर महतो रुपु महतो ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक विधि से खेती करने, मौसम व बरसात के अनुसार मोटे अनाजों की खेती करने पर बल दिया. प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कार्यशाला में उपस्थित किसान मित्रों से कार्यशाला में मिली जानकारी को किसानों तक पहुंचाने की बात कही. बीटीएम प्रवीण कुमार मिश्रा द्वारा किसानों को मिट्टी जांच कराने, रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग करने, मोटे अनाज के साथ-साथ साग सब्जी मत्स्य पालन पर अधिक ध्यान देने की बात कही.

ये रहे मौजूद

मौके पर मेराल पूर्वी के मुखिया रामसागर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक, रूपू महतो, कृषक मित्र राजकुमार साह, रामा शंकर चौबे ,वीरेंद्र महतो, उदय चंद्रवंशी, चन्द्रेश्वर राम, अजय तिवारी,रवि पाण्डेय ,जितेंद्र कुमार रवि अशोक चौधरी महमूद अंसारी, अंबीया खातून, कृष्णा ठाकुर, रामकुमार राम,, अयोध्या बिंद,गुलाब चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-raf-106th-battalion-celebrated-86th-foundation-day-many-programs-organized/">आदित्यपुर

: रैफ 106वीं बटालियन ने मनाया 86वां स्थापना दिवस, कई कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]                        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही