Search

 
 
 

पलामू: पाटन में जीपीएफटी का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

 
Medininagar: पाटन प्रखंड के सभागार में पंचायत राज विभाग झारखंड सरकार सबकी योजना सहज करता (जीपीएफटी) का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. इसका आयोजन पाटन के बीडीओ डॉ अमित कुमार झा के द्वारा किया गया. प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, बीडीओ पाटन डॉ अमित कुमार झा, मुखिया किशनपुर पंचायत सुमन गुप्ता और करण थापा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत से 6 सदस्य टीम भाग लेगी, जिन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिसमें रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, पीवीआरपी, ग्राम संगठन की महिला, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, जलसहिया को प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें वित्तीय वर्ष 2025 में होने वाले क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर मास्टर ट्रेनर सोनू कुमार, मुखिया किशुनपुर पंचायत सुमन गुप्ता, पूनम सिंह, करण थापा, आतमेश कुमार, धर्मेंद्र दुबे के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर पंचायत सचिव विनय शर्मा, रोजगार सेवक नीलम मिश्रा, स्वास्थ्य सुशीला देवी, पिंकी देवी, समाजसेवी शक्ति शंकर गुप्ता, पंचायत सचिव नंदलाल गुप्ता समेत प्रखंड कर्मी अंचल कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – मोहन">https://lagatar.in/jagadguru-rambhadracharya-and-swami-avimukteshwaranand-saraswati-do-not-agree-with-mohan-bhagwats-statement/">मोहन

भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही