Search

 
 
 

पलामू: पाटन में प्रखंड स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक

 
Medininagar: पाटन प्रखंड के सभागार में प्रखंड स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई. जिसमें बीडीओ डॉ अमित कुमार झा, प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार व पाटन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सरवन कुमार मेहता मौजूद थे. बैठक में प्रखंड सतर्कता समिति कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सभी पंचायत के मुखिया, सभी पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमेटी के सदस्य होंगे. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सचिव जबकि प्रखंड प्रमुख अध्यक्ष होंगे. इस समिति में 7 सदस्य को नामित किया गया. इस समिति में हरेंद्र सिंह कस्बा खाड पंचायत, गौतम सिंह पालहे कमलेश राम, हिस्रा बरवाडीह, सगुना मुस्तकीम अंसारी, उताकी पंचायत शक्ति शंकर गुप्ता, अरविंद उरांव रूदीडीह पंचायत, पूनम देवी वार्ड सदस्य सेमरी बनाए गए हैं. बताया गया कि सभी पंचायत में सतर्कता समिति का गठन किया जाना है. जिसमें मुखिया अध्यक्ष जबकि सचिव महिला पर्यवेक्षिका होंगी. जबकि सदस्य आंगनबाड़ी सेविका एएनएम सदस्य होंगी. सतर्कता समिति का काम है विद्यालय में मिलने वाला मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी में मिलने वाली पोषाहार एवं बच्चों को दी जाने वाली भोजन व जन वितरण के तहत देने वाली सामग्री का मॉनिटरिंग करना. बताया गया कि शिकायत आएगी तो वैसे लोगों के खिलाफ जिला एवं राज्य को पत्राचार के माध्यम से कार्रवाई के लिए यह कमेटी बनाई गई है. मौके पर प्रखंड प्रमुख पाटन शोभा देवी, बीडीओ अमित कुमार झा, आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार, मुखिया लीलावती देवी, मुखिया सुमन गुप्ता, पंसस मीना देवी व सविता देवी समेत कई लोग मौजूद थे. सतर्कता समिति का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के द्वारा खाद आपूर्ति अधिनियम का आदेशों का पालन करना है. इसे भी पढ़ें – पुष्पा">https://lagatar.in/pushpa-2-affected-by-eclipse-telangana-mla-files-complaint/">पुष्पा

2 पर लगा ग्रहण, तेलंगाना विधायक ने दर्ज करायी शिकायत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही