Search

चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में स्थापित होगा ब्लड बैंक

Chakradharpur: चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव से बनमालीपुर स्थित आवास पर बुधवार को ब्लड बैंक की स्थापना को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके मिश्रा ने मुलाकात की. इस दौरान डॉ. एसके मिश्रा ने विधायक सुखराम उरांव को बताया कि चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना की तैयारी पूरी कर ली गई है. ब्लड बैंक के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की‌ गई. इसे भी पढ़ें: चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-the-festival-of-lights-of-shri-guru-hargobind-ji-celebrated-reverently/">चाईबासा:

श्रद्धापूर्वक मनाया गया श्री गुरु हरगोबिंद जी का प्रकाश पर्व

दो माह के भीतर ब्लड बैंक के चालू होने की संभावना

वहीं विधायक सुखराम उरांव ने जनहित में ब्लड बैंक के सफल संचालन के लिये हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. सीएमएस डॉ. एसके मिश्रा ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो दो माह के भीतर चक्रधरपुर में ब्लड बैंक स्थापित और प्रारंभ हो जाएगा. इस बैठक में रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ. श्याम सोरेन, बंगाली एसोसिएशन चक्रधरपुर के सचिव प्रदीप मुखर्जी, निवर्तमान वार्ड पार्षद विनय बर्मन, मेंस कांग्रेस के आरके मिश्रा आदि शामिल रहे. इसे भी पढ़ें: ED">https://lagatar.in/hrishikesh-pandey-becomes-deputy-director-of-ed-ranchi-zone-transfer-of-subodh-kumar/">ED

रांची जोन के डिप्टी डायरेक्टर बने ऋषिकेश पांडेय, सुबोध कुमार का ट्रांसफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//