Search

 
 
 

भाजपा सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन प्रदेश भर में 70 स्थानों पर रक्तदान

 
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों में कुल 70 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में लगभग 15 हजार लोगों को चिकित्सकीय सलाह के साथ दवा उपलब्ध कराई गई. स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. रांची ग्रामीण जिलांतर्गत रातू प्रखंड के तिलता गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने किया. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-सुपौल">https://lagatar.in/after-the-suspicious-death-of-4-youths-in-supaul-the-police-station-surrounded-stone-pelted-on-the-police/">सुपौल

में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, थाना घेरा, पुलिस पर पथराव

नर सेवा ही नारायण सेवा- दीपक प्रकाश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है. भाजपा के कार्यकर्ता समाज सेवा के लिए तत्पर रहने वाले कार्यकर्ता हैं. भाजपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज परिवर्तन के लिए है. पार्टी अंत्योदय के लिए समर्पित एवम संकल्पित है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज प्रदेश के साथ सम्पूर्ण देश में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य से जुड़े हैं. दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी जी ने सेवा ही संगठन की धारा को और तेज किया है. सेवा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है. समाज में इस भाव को मजबूत करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आने होंगे. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-first-wife-of-ccl-worker-pleaded-with-police/">बेरमो

: सीसीएल कर्मी की पहली पत्नी ने पुलिस से लगायी गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही