Search

 
 
 

जेसीआई कार्यालय में रक्तदान शिविर, 33 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

 
Ranchi :  जेसीआई रांची ने रविवार को अपने कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में जेसीआई की ओर से 33 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्राउड डोनर का सर्टिफिकेट दिया गया. शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि हमारा जीवन हमारी रगों में दौड़ रहा है और रक्तदान कर हम दूसरों का जीवन भी बचा सकते हैं.

रक्तदान हमारी समाज सेवा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है

अंकित मोदी एवं अंकित अग्रवाल ने कहा रक्तदान हमारी समाज सेवा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. लोगों को जब भी रक्त की जरूरत पड़ती है, तब इस बात का अनुभव होता है कि रक्तदान हम सभी के लिए कितना महत्वपूर्ण है. शिविर को सफल बनाने में जेसीआई रांची के सचिव मयंक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रोहित दयानी, उमंग टाईंवाला सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही