Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निंबस बीपीओ में रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त संग्रहित

Ranchi : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लालपुर स्थित निंबस बीपीओ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर के द्वारा सदर अस्पताल रांची ब्लड बैंक के लिए लगभग 65 इकाई रक्त संग्रहित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव ने स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने सभी से स्वैच्छिक रक्तदान करने के संकल्प का अनुरोध किया. साथ ही कहा कf हमें इस महान कार्य के लिए दूसरों को भी प्रेरित कर समाज में रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने में अहम योगदान देना चाहिए. निंबस बीपीओ के संस्थापक नितेश नागपाल और संदीप कुमार प्रसाद ने कहा कि हमारा संस्थान रक्तदान शिविर के साथ साथ अन्य सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी है. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अतुल गेरा और पूनम आनंद मौजूद रहे. रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सीओओ मुकेश मिश्रा, एचआर प्रमुख रमन आनंद एवं सभी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें – चित्रपट">https://lagatar.in/chitrapats-three-day-film-festival-from-23/">चित्रपट

का तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव 23 जून से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही