Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल रांची में रक्तदान शिविर, 102 यूनिट रक्त संग्रह

रांची के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, नर्सों, छात्रों और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, नर्सों, छात्रों और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया.

 

शिविर के दौरान कुल 102 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त उपलब्ध कराना और आम लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

 

इस मौके पर डॉ रंजू सिन्हा ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है और यह किसी का जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है. वहीं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके.

 

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही