Search

 
 
 

सीसीएल के गांधी नगर रांची स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान शिविर

 
Ranchi :  विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीसीएल के गांधी नगर स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उद्घाटन गांधीनगर सीएमएस प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने किया. इस शिविर में 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया. शिविर में पुरुष-महिलाएं सहित कुल 37 लोगों ने अपना रक्तदान किया. इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना एवं जन-जन में रक्तदान के लिए जागरूकता बढ़ाना था. इस विशेष अवसर पर सीएमओ एडमिन डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. खुशबू सरन, डॉ. श्रीमयी मुखर्जी, डॉ. मोहना मंडल मौजूद रहे. शिविर के सफल आयोजन में गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सकों, तकनीशियनों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें - आपराधिक">https://lagatar.in/satyam-accused-of-supplying-bullets-to-a-criminal-gang-got-bail-from-the-high-court/">आपराधिक

गिरोह को गोली सप्लाई करने के आरोपी सत्यम को हाईकोर्ट से मिली बेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही