Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबेडकर की जयंती पर ब्लड डोनेशन कैंप: 91 यूनिट रक्त संग्रह

Ranchi: बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को ऑल इंडिया बैंक ऑफ इंडिया (SC/ST/OBC) इंप्लाइज एसोसिएशन राज्य इकाई, रांची अंचल द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. ब्लड बैंक सदर अस्पताल एवं झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. रक्तदान शिविर के माध्यम से बैंक कर्मियों ने रक्त दान किया. इस दौरान कुल 91 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसे पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/cm-kejriwal-summoned-in-liquor-scam-cbi-calls-for-questioning-on-april-16/">BREAKING

: शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल को समन, CBI ने 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया

रक्तदान से बड़ा नहीं है कोई दान

एसोसिएशन के महासचिव अरुण जॉन प्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य पर हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन संघ की ओर से किया जाता है. बाबा साहब के संकल्प को जन-जन पहुंचाया जा सके. एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील लकड़ा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती देश निर्माण के साथ-साथ समाज निर्माण के लिए मनायी जाती है. समाज में आपसी भाईचारा एवं समानता कायम रहे. रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है, इसलिए इस समारोह का आयोजन किया गया है. लोगों को रक्तदान को लेकर जागरूक होने की जरुरत है. उप महासचिव मनीष नारायण ने कहा कि मानव जीवन में आपसी सहयोग एवं समरसता के लिए रक्तदान से बड़ा उदाहरण कुछ भी नहीं हो सकता है. रक्तदान एक ऐसा दान है जिससे लोगों में आपसी लगाव एवं प्रेम सैदव बना रहता है. इसे भी पढ़ें-  शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-14-apr-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।14 APR।।आर्मी लैंड स्कैमः7 आरोपी गए जेल।।झारखंड में खेल से खिलवाड़।।गर्मी फुल, बिजली गुल।।जयंती पर याद किए गए अंबेडकर।।राष्ट्र विरोधी है मोदी सरकार-सोनिया।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महासचिव अरुण जॉन प्रवाल, उपाध्यक्ष प्रकाश उरांव, सहायक महासचिव भरत लाल ठाकुर, उप महासचिव विजय कुमार वाधवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही